Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर : बेसहारा बच्चों का सहरा बनेगी बाल कल्याण समिति...

बीकानेर : बेसहारा बच्चों का सहरा बनेगी बाल कल्याण समिति…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में जो बच्चे बेसहारा हो गए हैं, उनका सहारा बाल कल्याण समिति (न्याय-पीठ) बनेगी। समिति ने की ओर से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसे बच्चे हैं, जो कोरोना महामारी के कारण बेसहारा हो गए हैं, जिनकी देखभाल करने करने वाला कोई नहीं है।

उनकी देखभाल एवं सरंक्षण के लिए बाल कल्याण समिति (न्याय-पीठ) बीकानेर के समक्ष प्रस्तुत करें। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, ऐसे बच्चों की जानकारी बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराई जाए। इनकी देखभाल, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, संरक्षण इत्यदि की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बाल कल्याण समिति की होगी।

कोरोना महामारी से बेसहारा हुए बच्चों के लिए समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा की गई एवं इसके लिए बाल कल्याण समिति ने पुलिस विभाग, चिकित्सालय पी.बी.एम हॉस्पिटल एवं प्रशासन, जिले की चाइल्ड हेल्प लाईन को पत्र लिखा गया है।

इस सम्बंध में आमजन से भी अपील की गई है। बाल कल्याण समिति की सदस्य सरोज जैन, एड.जुगल किशोर व्यास हर्षवर्द्धन सिंह भाटी एवं आईदान आदि मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!