









बीकानेर। बीकानेर के शिक्षा निदेशालय में कार्यरत अतिरिक्त निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) अशोक सांगवा का तबादला जैसलमेर कर दिया गया है। तबादला आदेश के अनुसार, सांगवा की सेवाएं कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए कलक्टर, जैसलमेर को आगामी आदेशों तक सौंपी गई है।
कोरोना: 18+ के लोगों में वैक्सीन को लेकर उत्साह, आज 5 हजार से ज्यादा के लगा टीका, देखें सूची….
इधर, आरएएस अशोक सांगवा का तबादला सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। इसके पीछे सबसे खास वजह हाल में डॉ. तनवीर मालावत के रानीबाजार स्थित अस्पताल पर की गई कार्रवाई को बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आरएएस सांगवा ने हाल में डॉ. तनवीर मालावत के अस्पताल का निरीक्षण किया था तथा उनमें कमियां पाए जाने पर कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। इस बीच, अब इनके तबादला होने से चर्चा का बाजार गरम हो गया है। आपको यह भी बता दें कि डॉ. तनवीर मालावत प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं।
बीकानेर : अतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी की बड़ी कार्रवाई, चकगर्बी में करोड़ों की भूमि छुड़ाई
















