बीकानेर abhayindia.com रीको के स्वतंत्र निदेशक पद पर सुनील परिहार के मनोनीत किए जाने पर बीकानेर में व्यापारियों ने खुशी जताई है।
जिला उद्योग संघ परिसर में आज बीकानेर जिला उद्योग संघ व दाल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने परिचर्चा की। इस दौरान राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार को रीको के स्वतंत्र निदेशक के पद पर नियुक्ति करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया गया।
अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने कहा कि इस नियुक्ति से प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास सहित नए पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने व उद्यमियों की रीको से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण हो पाएगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी सुनील परिहार ने राजसिको के अध्यक्ष पद पर रहते हुए निष्ठा से कार्य किया था, उसी के परिणाम स्वरूप राज्य सरकार ने अपनी औद्योगिक विकास की मंशा पूर्ति के लिए परिहार की नियुक्ति रीके के स्वतंत्र निदेशक के रूप में की है।
इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरसिंह दास मिमाणी, जयकिशन अग्रवाल, राजकुमार पचीसिया, जयकिशन अग्रवाल, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, दिलीप रंगा, निर्मल पारख, अशोक गहलोत, राजाराम सारडा, किशन मूंधड़ा, मनीष तापडिय़ा आदि शामिल हुए।















