Hometrendingबीकानेर: व्यापारियों ने उठाई बाजार खोलने की मांग, व्यापारिक संगठनों ने की...

बीकानेर: व्यापारियों ने उठाई बाजार खोलने की मांग, व्यापारिक संगठनों ने की कलक्टर से मुलाकात….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com जन अनुशासन पखवाड़े के तहत बाजार बंद पड़े है। केवल जरुरत की वस्तुओंं के प्रतिष्ठान ही खुले है। लेकिन कपड़ा व्यापार पूरी तरह से बंद पड़ा है।

इसको लेकर व्यापारी अब कपड़ा बाजार को खोलने की मांग उठाने लगे है। गुरुवार को बीकानेर वस्त्र व्यवसाय संघ,बीकानेर रेडीमेड होजरी एसोसिएशन,थोक वस्त्र व्यवसायी संघ, खजांची मार्केट व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात कर बाजार व दुकानें खोलने की स्वीकृति देने की गुहार लगाई।

व्यापारियों ने कलक्टर को अवगत कराया कि राज्य सरकार की ओर से मार्केट व दुकानें खोलने की निषेधाज्ञा के कारण व्यापार जगत को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्याह-शादी का सीजन है। इससे आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाजार खोलने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी। साथ ही विश्वास दिलाया कि कोविड का संक्रमण नहीं फैले इसके लिए प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना की जाएगी।

यह हुए शामिल…

जिला कलक्टर से मिले संगठनों में बीकानेर वस्त्र व्यवसाय संघ अध्यक्ष हरीश नाहटा, सचिव संजीव अरोड़ा,
घनश्याम लखाणी, सत्यनारायण डागा,बाबू भाई मौलानी,बीकानेर रेडीमेड होजरी एसोसिएशन के प्रतिनिधि शांतिलाल कोचर,मालचंद बेगानी, संजय कुमार सांड, खजांची मार्केट व्यापार एसोसिएशन से नरेंद्र गहलोत, भाजपा नेता मोहन सुराणा सहित प्रतिनिधि शामिल हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular