बीकानेर abhayindia.com
बेकाबू कोरोना तेज रफ्तार से जिले को अपने गिरफ्त में ले रहा है। इस साल जनवरी से 21 अप्रेल तक के ग्राफ पर नजरें दौड़ाएं तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।

सीएमएचओ से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी से 21 अप्रेल तक कुल 64 हजार 535 सेम्पल लिए गए है। उनमें से 21 अप्रेल तक 3330 मरीज पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इसी अवधि में 592 लोग डिस्चार्ज भी किए गए।
अब तक 17लोगों की मौत…
जिले में कोरोना की चपेट में आने से एक जनवरी से 21 अप्रेल तक 17 लोग कोरोना का ग्रास बन चुके हैं। वहीं जिले में पॉजिटिव दर 5.16 प्रतिशत है। वहीं मौतों की दर 0.51 प्रतिशत है। वर्तमान में 4063 लोग होम आईसोलेशन में है।















