Hometrendingकोरोना: ताकि बीकानेर को मिले पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम...

कोरोना: ताकि बीकानेर को मिले पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने दिए निर्देश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही अब ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है। अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति की आवश्यकता है।

इसको देखते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मंत्रालयों के समस्त अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में है और बीकानेर ही नहीं पूरे राजस्थान के लिए अधिक से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की मांग उठाई है। अभी राजस्थान को 125 मेट्रिक टन आक्सीजन आवंटित है जिसको बढ़ाने के लिए लगातर केन्द्र से मांग की जा रही है, मेघवाल के अनुसार जल्द ही बढ़ी हुई मात्रा में ऑक्सीजन आपूर्ति की संभावना है।

उधर, राजस्थान के भिवाड़ी में आईएनओएक्स कम्पनी के समस्त अधिकारियों से बात करके बीकानेर को जल्द से जल्द ऑक्सीजन भेजवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निर्देश दिए है।

सरकार है गंभीर…

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के अनुसार प्रधानमंत्री ने इस विषय को गम्भीरता से लिया है और लगातार उच्च स्तरीय बैठकों और आदेशो से पूरे देश मे ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। देशभर में औद्योगिक उपयोग की ऑक्सीजन को पाबंधित करके सिर्फ जन जीवन को बचाने के लिए ऑक्सीजन काम आएगी।

इस काम को भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उधोग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की ओर से समस्त राज्यो में उपलब्ध ऑक्सीन संसाधनो की मेपिग करके हर जरूरतमन्द तक ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।

12 हजार लीटर ऑक्सीजन पहुंची…

बहरहाल बीकानेर में कल सेरुणा प्लांट पर ग्रीन कॉरिडोर से 12 हजार लीटर ऑक्सीजन पहुंची है, और आज 18 हजार लीटर के नए टेंकर के पहुंचने के लिए समस्त व्यवस्थाए कर दी गई है। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एनएलसी बरसिंहसर के चैयरमेन राकेश सिंह से बीकानेर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को हमेशा-हमेशा के लिए सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण समाधान की चर्चा की। साथ ही पीबीएम अस्पताल परिसर में ही आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोरोना महामारी के इस कठिन समय में सबको जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई कोविड एडवाइजरी की पालना करने के लिए आह्वान किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular