Hometrendingबीकानेर: केमिकल से भरा टैंकर पलटा, महाजन के पास की घटना,देखें वीडियो...

बीकानेर: केमिकल से भरा टैंकर पलटा, महाजन के पास की घटना,देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com महाजन थाना क्षेत्र के मोखमपुरा के पास आज तड़के केमिकल से भरा एक टैंकर पलट गया, इससे टैंकर में आग लग गई।

Preview YouTube video बीकानेर में केमिकल से भरा टैंकर पलटने के बाद लगी आग

गनीमत रही चालक व खलासी सुरक्षित निकल गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारण राज मार्ग पर घंटों तक जाम लग गया। वहीं काफी मशक्कत के बाद दमकलों से आग को काबू किया गया।

महाजन थाना अधिकारी रमेश कुमार के अनुसार केमिकल से भरा एक टैंकर आज अल सुबह करीब 4:30 बजे गांधीधाम से आ रहा था और अबहोर की ओर जा रहा था। इस दौरान मोखमपुरा के समीप सामने पशु आ गया तो चालक ने उसको बचाने का प्रयास किया, इसी बीच उसका नियंत्रण बिगड़ गया और टैंकर सड़क पर पलट गया।

इस कारण उसमें आग लग गई, लेकिन चालक, खलासी सूझबूझ बच गए। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कार्मिकों ने आग पर काबू किया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजे यातायात सुचारु हुआ।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular