Friday, June 19, 2026
Homeराजस्थानकोरोना से एक और विधायक की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित...

कोरोना से एक और विधायक की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हुई किरण…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

उदयपुर Abhayindia.com प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित एक और विधायक की मौत हो गई है। राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का देर रात गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 59 वर्षीय माहेश्वरी का कोरोना से संक्रमित होने के बाद मेदांता हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था, जहां बीती रात करीब 12:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोरोना के चलते निधन हो गया था।

आपको बता दें कि किरण माहेश्‍वरी उदयपुर की सांसद एवं उदयपुर नगर परिषद की पहली महिला सभापति रही थीं। वे वसुंधरा सरकार में केबिनेट मंत्री भी रहीं। इसके अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर के बड़े पदों पर भी रहीं। किरण मूलत: उदयपुर की हैं। पिछला विधानसभा चुनाव राजसमंद से जीती थीं। उन्हें पार्टी ने कोटा उत्तर नगर निगम की प्रभारी बनाया था, जहां प्रचार के दौरान ही वे कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!