Hometrendingनेता प्रतिपक्ष कटारिया ने दी चेतावनी- बिजली का कनेक्‍शन काट दिया तो...

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने दी चेतावनी- बिजली का कनेक्‍शन काट दिया तो…

जयपुर/उदयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते लोगों के काम-धंधे बंद हो गए। किसी की नौकरी चली गई है। इसके बावजूद सरकार बिजली के भारी बिल से उनको परेशान करने में लगी है। यदि किसी गरीब का बिजली का बिल जमा नहीं हुआ और कनेक्शन काट दिया तो मै खुद खड़ा मिलूंगा और कानून व्यवस्था बिगड़े तो सरकार जिम्मेदार होगी।

कटारिया ने यह बात शनिवार को उदयपुर मेंं भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्‍होंने कहा कि बिजली के बिलों ने प्रदेश की जनता को असहनीय झटका दिया है। कोरोना काल में बिजली के बिलों को देख आम आदमी परेशान हो उठा है। एक ओर जहां बिजली के बिल माफ करने की मांग चल रही थी, वहीं, दूसरी ओर सरकार उस पर सोचने की बजाय जो बिल जनता को दिए उससे सभी को होश फाख्ता कर दिए है।

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार बिजली की खरीद 4.15 से 4.80 रुपये प्रति यूनिट में कर रही है तो उसे जनता को 8 से 12 रुपये प्रति यूनिट पर क्यों बेच रही है।

Bikaner Corona Update : कोरोना के 3722 मरीज अब तक हुए ठीक

राजस्‍थान : नेताओं की नब्‍ज टटोलने आज प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं अजय माकन

बीकानेर में आज 69 नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular