Hometrendingबीकानेर : चौबीस घंटे में आ जानी चाहिए कोरोना जांच रिपोर्ट, जिला...

बीकानेर : चौबीस घंटे में आ जानी चाहिए कोरोना जांच रिपोर्ट, जिला कलक्टर ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना की जांच रिपोर्ट 24 घंटे में आवश्यक रूप से मिल जानी चाहिए। विशेषकर अपराधियों को बैरक में पहुंचाने से पहले उनकी जांच करवाकर,उसकी जांच रिपोर्ट भी प्राथमिकता से प्राप्त की जाए।

कोलायत उपखंड क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव रोगियों का इलाज गुरुवार से कोलायत मुख्यालय पर बने कोविड-19 केयर सेन्टर में ही किया जाए, इस क्षेत्र के रोगियों को बीकानेर नहीं लाया जाए। मेहता मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 प्रबंधन समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग लेने के बाद तत्काल रिपोर्ट आ जाए ताकि पॉजिटिव रोगियों को जल्दी से घर से कोविड-19 केयर सेन्टर तथा जरूरत के मुताबिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर उपचार प्रारंभ हो सके।

तत्काल शिफ्ट होने से पॉजिटिव रोगी अधिक लोगों के संपर्क में नही आएगा। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद सलीम से कहा कि पुलिस द्वारा अनुसंधान के लिए तथा अपराध करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने में अथवा जेल में रखती है, ऐसे में इन लोगों की जांच रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर कर ली जाए। यह अपराधी रिपोर्ट आने तक थाने और जेल में अन्य लोगों के सम्पर्क में आता है, ऐसे में संक्रमण बढऩे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए रिपोर्ट तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी को बताई जाए ताकि अपराधी अगर पॉजिटिव हो तो उसे अलग रखा जा सके।

जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कोलायत ब्लॉक सीएमओ के साथ बैठकर यह प्लान बना लें कि गुरुवार से कोलायत उपखंड मुख्यालय पर कोविड-19 केयर सेंटर पूरे सिस्टम के साथ कार्य प्रारंभ कर दें और जहां पर आसपास के गांव के कोरोना पॉजिटिव रोगियों का इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि इसके पीछे प्रशासन की मंशा रोगियों को उनके घर के पास ही इलाज उपलब्ध कराना है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए. एच. गौरी, उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त चंद्र सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल मीणा, सहायक कलक्टर अर्चना व्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!