








बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना वॉरियर्स सम्मान के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिली। अमित मोटर्स द्वारा कोविड – 19 के कोरोना योद्धाओं के सम्मान में राजकीय वाहनों की नि:शुल्क रिपेयरिंग व सर्विसिंग की जा रही है। अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने वाहन सर्विसिंग का काम किया।
कोरोना वरियर्स के सम्मान में यह काम काम निरंतर पांचवे दिन भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जारी है। अमित मोटर्स में काम करने वाले मिस्त्री सोनू, अरूण, आकिब व विनोज ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना वॉरियर्स अपनी परवाह किए बिना देश की सेवा कर रहे है। हमें उनके लिए कार्य करके देश की सेवा करने का मौका मिला है।


