Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में कोरोना राहत कोष, राजीव यूथ क्‍लब ने उठाया ये बीड़ा...

बीकानेर में कोरोना राहत कोष, राजीव यूथ क्‍लब ने उठाया ये बीड़ा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस को लेकर दिनोंदिन बदतर हो रहे हालात के बीच बीकानेर के जागरूक लोगों ने कोरोना राहत कोष का गठन कर लोगों की हरसंभव मदद करने का बीड़ा उठाया। ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला के मार्गदर्शन से राजीव यूथ क्‍लब के महेंद्र कल्ला की देखरेख में बीकानेर के व्‍यापारियों ने कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हो रहे जरूरतमंद परिवारों को एक महीने की राशन सामग्री देने का निर्णय किया है।

क्‍लब के महेन्‍द्र कल्‍ला ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते जिले में जो व्यवस्थाएं हो रही है उसमें गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा डोर टू डोर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा तो इसके लिए क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और वह अपने वाहन से ही गंतव्य तक सामान पहुंचा देंगे।

उन्होंने बताया कि राजीव यूथ क्लब द्वारा 1 महीने में जितना राशन एक परिवार को जरूरत रहती है उसके पैकेट भी बनाकर जिला प्रशासन द्वारा बताए स्थान पर पहुंचा देगा। इन पैकेट में आटा, दाल, तेल, चाय पत्ती और चीनी सहित आवश्यक सामान होंगे। यह सामान प्राथमिक तौर पर करीब दो हजार परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। कल्‍ला ने बताया कि बीकानेर में मटका गली, पब्लिक पार्क, कोटगेट, सादुल स्कूल, जस्सूसर गेट, उरमूल क्षेत्र, उरमूल के पास झुग्गी, ऊन मण्डी, इंडस्ट्रियल एरिया, गंगाशहर नागरिक समिति, पीबीएम भोजनालय, रैन बसेरा, अक्षय पात्र, मानव सेवा संस्थान में भोजन वितरण की व्यवस्था रहेगी।

कल्‍ला ने बताया कि इस व्‍यवस्‍था को लेकर आज महत्‍वपूर्ण बैठक कर राहत कोष के लिए टीम बनाई गई है। इसमें रमेश अग्रवाल कालू, अनिल कल्‍ला, सुशील थिराणी, प्रमोद खजांची, नवरतन सिंगी, मनीष सोनी, हाजी लियाकत अली, जय अग्रवाल, राजेन्‍द्र अग्रवाल, विजय पिती, मोंटू, मदन श्रीमाली, जतिन यादव, राजू अक्‍कासर, डीपी सोनी, कपिल जैन, प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार किराडू, शिवशंकर बिस्‍सा, इकबाल समेजा, गजेन्‍द्र सिंह राठौड शामिल हैं। कल्‍ला ने बताया कि राशन सामगी का वितरण बुधवार को सुबह जिला कलक्‍टर कुमारपाल गौतम के माध्‍यम से कराया जाएगा।

बीकानेर : बिना स्‍क्रीनिंग शहर-गांव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे प्रवासी!

उद्यमियों को कलक्‍टर की हिदायत : कार्मिकों की छंटनी ना करें, छुट्टियों का भी पूरा वेतन दें

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!