Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : रंजिश के चलते युवक पर कातिलाना हमला 

बीकानेर क्राइम : रंजिश के चलते युवक पर कातिलाना हमला 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के शेरपुरा गांव में आपसी झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार शेरपुरा निवासी निरानाराम ने गांव के तीन लोगों पर मामला दर्ज करवाया है।

जिसमें बताया कि शनिवार रात को मेरे पुत्र हुनताराम के साथ गांव के नेतराम, मंशा राम पुत्रगण मुखराम जाट व जेठाराम पुत्र पतराम जाट आपसी विवाद को लेकर बोलचाल हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हुनताराम को लाठियों व सरियों से पीट डाला। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने जाती सूचक गालियां निकालते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बीकानेर क्राइम : ऑनलाइन ठगी का मामला आया सामने, खाते से लाखों रूपये गायब

बीकानेर : नर्सिग की फर्जी परीक्षा देते पकड़ी गई युवती, केस दर्ज

सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को महाजन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होते देखकर चिकित्सकों ने पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ जातिसूचक गालियां निकालने व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच लूनकरणसर सीओ गिरधारीलाल ढाका कर रहे है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!