Friday, May 15, 2026
Hometrendingश्रमिकों की समस्‍याओं के समाधान के लिए लगाया शिविर, इन श्रमिकों...

श्रमिकों की समस्‍याओं के समाधान के लिए लगाया शिविर, इन श्रमिकों…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्रम विभाग बीकानेर एवं बीकानेर राजमिस्त्री भवन निर्माण मजदूर संघ के तत्वावधान में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत भवन निर्माण मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए निशुल्क शिविर गुरुवार को जनेश्वर भवन में आयोजित किया गया।

प्रदेश सचिव राजकुमार किराड़ू ने बताया कि शिविर का उद्घाटन पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेता जनार्दन कल्ला ने किया। किराड़ू ने बताया कि शिविर में कुल 80 पंजीकृत कामगार मजदूरों की समस्याएं आई, जिसमें से कुछ मजदूरों की समस्या का निस्तारण श्रम विभाग के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने शिविर स्थल पर ही कर दिया, 20 नए आवेदन प्राप्त हुए।

बीकानेर राजमिस्त्री भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शिविर में श्रमिकों के दस्तावेज की जांच की गई। साथ ही उनके दस्तावेज में आ रही त्रुटियों से उनको अवगत करवाया गया तथा संस्थान द्वारा एक संपर्क नंबर 9772203056 जारी किए गए तथा भविष्य मे कामगार मजदूरों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास का आश्‍वासन दिया गया।

शिविर में पार्षद आनद सिंह सोढा, शिव शंकर बिस्सा, वसीम फिरोज, मनोज मेघवाल, ताहिर हुसैन, सुनील सारस्वत, मजदूर संघ के गौरीशंकर व्यास, नवीन आचार्य, शबनम बानो, सुरेंद्र व्यास, मोहन किराड़ू, मुरली गहलोत, ओम कूकना, राम स्वामी, राजकुमार खड़गावत, राजकुमार पंवार, गोरधन दास व्यास, मनोज किराड़ू, शिव गहलोत, सब्बीर पड़िहार, मनोज शर्मा, किशोर व्यास, जोगेन्दर दमानी, रामचंद्र ओझा, लक्ष्‍मीकांत बिस्सा, राजा किराड़ू, किशन किराडू, पंकज किराड़ू, अमित व्यास, आशीष किराड़ू, नंदकिशोर बिस्सा आदि ने अपनी सेवाएं दी।

राजस्थान : पंचायतीराज चुनाव का हुआ एलान, तीन चरणों में होगा मतदान

बीकानेर : नववर्ष के जश्न में ऐसे मदहोश होने वालों को नहीं बख्शेगी पुलिस

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!