Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : नववर्ष के जश्न में ऐसे मदहोश होने वालों को नहीं...

बीकानेर : नववर्ष के जश्न में ऐसे मदहोश होने वालों को नहीं बख्शेगी पुलिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बस कुछ ही दिनों के बाद यह साल गुजर जाएगा और नया साल शुरु हो जाएगा। इस वर्ष की विदाई और नववर्ष के स्वागत को लेकर युवा वर्ग में उत्साह रहता है। कुछ स्थानों पर पार्टी व आयोजन भी रखे जाते हैं, साथ ही देर रात तक युवा शराब के नशे में दोपहिया वाहन पर सवार होकर घूमते रहते हैं। ऐसे में कोई आसामाजिक तत्व या नशे की हालत में युवा हुड़दंग या किसी तरह की गड़बड़ी न करें।

इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। 31 दिसंबर की रात दोनों थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ ही प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही इस मौके पर होने वाले आयोजनों में नियम कायदों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि नए साल के स्वागत के उत्साह में अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी या हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।

सूर्य ग्रहण को लेकर बीकानेर में दिखी उत्सकुता, इन राशियों पर रहेगा ग्रहण का असर

बीकानेर : अखिलेश शहर व ताराचंद बने देहात बीजेपी अध्यक्ष

राजस्थान : पंचायतीराज चुनाव का हुआ एलान, तीन चरणों में होगा मतदान

जयपुर : आचार संहिता से पहले 23 RAS के तबादले, देखें लिस्ट

नए साल पर आयोजित सार्वजनिक पार्टी सहित अन्य कार्यक्रम के रंग में भंग डालने वालों और शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर प्लान बनाया है। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रहकर चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान वीडियो, रिकॉडिंग भी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस मोबाइल भी लगातार भ्रमण करेगी। योहार और नए साल का स्वागत करें। खुशी मनाएं, किंतु कानून के दायरे में रहकर। किसी भी तरह का हुड़दंग या गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सिटी पवन कुमार मीणा ने बताया कि नए साल को लेकर युवाओं में उत्साह रहता है। नशाकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाएगी।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!