Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक मंच पर आए शिक्षक

बीकानेर : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक मंच पर आए शिक्षक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन का संभागीय स्तरीय सेमिनार का आयोजन दयानंद पब्लिक स्कूल बीकानेर में आयोजित हुआ। जिसमें संभाग सहित राज्यभर के एनपीएस कार्मिकों ने भाग लिया। आंदोलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव सरफराज हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि जनवरी 2004 के बाद कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को छीनकर उन्हें बाजार आधारित पूंजीवादी व्यवस्था के हवाले कर दिया।

राजस्थान : पंचायतीराज चुनाव का हुआ एलान, तीन चरणों में होगा मतदान

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने कहा कि देश में एक राज्य पं.बंगाल में आज भी पुरानी पेंशन लागू है ओर इस राज्य की ग्रोथ भी अन्य राज्यो से अधिक है। सेमिनार में प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग ने कहा कि नई पेंशन योजना को अच्छी तरह से समझे क्योंकि 2004 के बाद लगे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति होने के बाद जीवन नासूर बनने वाला है।

जयपुर : आचार संहिता से पहले 23 RAS के तबादले, देखें लिस्ट

सेमिनार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकरण खिलेरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल,प्रदेश सचिव मनोज नालिया, महिपाल चौधरी, जिला संयोजक देवेंद्र जाखड़, जिलाध्यक्ष राजेश कड़ेला, लाोहन सियाग, अनिल व्यास, मोहरसिंह सलावद, भंवर पोटलिया, चेतराम बालान, संजय पुरोहित, शिवकरण सिंह राठौड़, किशोर पुरोहित, रतिराम सहारण, शिवशंकर गोदारा, सोहन कूकना, श्रवण पुरोहित, मोडाराम कड़ेला, आंनद पारीक, राघवेन्द्र सिंह चौहान, श्यामसुंदर बिश्नोई, राजेश तर्ड, पृथ्वीराज लेघा, टोड़ाराम आदि शिक्षक एवं कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

इधर, शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा आन्दोलन के दूसरे चरण में 27 दिसम्बर को प्रदेशमंत्री रवि आचार्य के नेतृत्व में जिला कलक्टर बीकानेर को दोपहर 12.30 बजे ज्ञापन दिया जायेगा।

ज्ञापन में बकाया महगाई भत्ते के आदेश जारी करने, एनपीएस के स्थान पर ओपीएस लागू करने, गैर शैक्षिक कार्यो में शिक्षकों को नही लगाने, चुनावो के नाम पर बीएलओ नियुक्ति पर रोक लगाने, सामन्त कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अन्नपूर्णा दुग्ध योजना एवं पोषाहार का बकाया भुगतान करने तथा योजनाओं की क्रियान्विति के लिए अग्रिम भुगतान की व्यवस्था करवाने, अनियमित स्थानान्तरणो में रही विसंगतियों पर पुर्नविचार कर संशोधन करने, स्थानान्तरण नीति नियम बनाकर स्थानान्तरण करवाने की मांग की जाएगी।

संगठन के नगरमंत्री नरेन्द्र आचार्य ने बताया कि शिक्षक जिला कलक्टर कार्यालय के आगे एकत्रित होकर धरने प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को शिक्षकोंं की मांगोंं से अवगत करवाया जाकर निस्तारित करने की मांग की जायेगी।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!