Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : भाजपा नेता को धमकी के मामले में पुलिस के हाथ...

बीकानेर : भाजपा नेता को धमकी के मामले में पुलिस के हाथ खाली, शिष्‍टमंडल ने एसपी से…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भाजपा नेता दीपक पारीक से रंगदारी वसूली के लिए दी गई धमकी के मामले के तीन दिन बाद भी पुलिस के हा‍थ खाली है। जांच के नाम पर अभी कुछ नहीं हुआ है। कुख्यात लॉरेंस गैंग की धमकी से आहत भाजपा नेता दीपक पारीक ने पार्टी नेताओं एवं समाज के कई प्रबुदधजनों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के समक्ष पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंटवार्ता कर बताया दीपक पारीक भाजपा के युवा नेता और व्यवसायी है। बीते 20 दिसंबर को दोपहर किसी अज्ञात गैंगस्टर ने मोबाइल के जरिये वाट्सअप कॉल करके रंगदारी के लिये जानोमाल की धमकी दी थी। वाट्सएप कॉल पर अज्ञात बदमाश ने अपना नाम संपत नेहरा बताया और कहा कि वह लोरेंस बिश्नोई ग्रुप से है, क्या आप हमें जानते हो क्या? तब मैंने कहा नहीं तो, उसने कहा आप जल्दी ही जान जाओगे की हम कौन है, आप यूट्यूब चैनल पर लोरेन्स के नाम से सर्च कर लो आप सबकुछ जान जाओगे। तब मैंने कहा कि आपको क्या काम है? तो उस व्यक्ति ने कहा कि हमारी रूपयों की डिमाण्ड है। तब मैंने उसका कॉल काट दिया।

उसके पश्चात लगातार दो-तीन बार इसी नम्बर से वाट्सअप कॉल आये, लेकिन मैंने रिसीव नहीं किया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है, वाट्सएप कॉल पर धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!