Sunday, May 19, 2024
Hometrendingआरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्‍सव की धूम, ये हुई प्रतियोगिताएं...

आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्‍सव की धूम, ये हुई प्रतियोगिताएं…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी बीकानेर के वार्षिक उत्सव इंस्पायर 2019 के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के प्रांगण में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा बीकानेर तथा आसपास के जिलों के कई विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

RNB Global University
RNB Global University

डायरेक्टर्स कट नामक प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लघु फिल्म का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता में यशिका और उसके टीम के सदस्य विजयी घोषित किए गए। डायरेक्टर्स कट नामक लघु फिल्म निर्माण की प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बीकानेर के प्रसिद्ध पेशेवर फोटोग्राफर तथा एडिटर फतेह मोहम्मद और मनीष पारीक उपस्थित थे। नृत्य प्रतियोगिता नेक्स्टार में मिताली और उनकी टीम को विजेता घोषित किया गया। वहीं, पलक और उनकी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। नेक्स्टार में प्रतिभागियों की क्षमता को परखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा धर्मेश दया जो कि एक पेशेवर डांसर है को आमंत्रित किया गया। इनके साथ निर्देशक अनिल ओझा तथा कोरियोग्राफर दीपक शर्मा ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई।

क्रिएटिव पैलेट्स एर्दी आर्ट्स नामक प्रतियोगिता में प्रणय कच्छावा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। एमोनिका तथा उनके साथियों को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ तथा पारुल सोलंकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में एनएसपी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर राजकुमार पुरोहित ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके साथ लोपा एकेडमी की रेखा आचार्य भी निर्णायक रूप में उपस्थित थीं।

खाना बनाने की प्रतियोगिता कुज़ीनेर में हिमानी और उनके साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, काजल और उनके समूह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बसंत विहार रेस्टोरेंट्स के वीरेंद्र सिंह, जगदीश राम सोलंकी और हिम्मत सिंह उपस्थित थे।

RNB Global University Bikaner
RNB Global University Bikaner

विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को परखने के लिए इनक्विजिटिव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दर्शन और उनके साथियों ने बाजी मारी और पहला स्थान प्राप्त किया और उनके साथियों को दूसरे स्थान तथा भारत और उनके साथियों को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

प्रथम दिन आईएम कलाम नामक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट तथा मॉडल बनाने के लिए कहा गया। क्रिएटिव  मॉडल और प्रोजेक्ट बनाने की प्रतियोगिता आई एम कलाम में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर के सहायक सहायक आचार्य डॉक्टर यश माथुर उपस्थित थे। आई एम कलाम नामक प्रतियोगिता में श्रुति जाखड़, तरुण सिंघल और निशू यादव और आसिफ विजेता रहे।

विद्यार्थियों की व्यवसाय करने की क्षमता को परखने के लिए बिज़ बी नामक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कई तरह के नवाचार के साथ नवीन मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की। बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में काऊ बेल्स डेरी फॉर्म बीकानेर के डायरेक्टर नवीन सिंह तथा पीएस कैपिटल बीकानेर की फाइनेंशियल कंसलटेंट प्रियंका गुगलानी उपस्थित थी।

अल्पना नामक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगोलियों का निर्माण किया। रंगोली बनाने की प्रतियोगिता अल्पना में भी सीमा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रंगोली बनाने की प्रतियोगिता अल्पना में प्रतिभा शौर्य और नेहा चौधरी विजेता रहे। यह रंगोली महिला सशक्तिकरण पर आधारित थी।

नेल आर्ट नेल प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में लोपा एकेडमी की रेखा आचार्य मौजूद रही। इनके साथ क्लासी टच मेकअप स्टूडियो की सीमा शर्मा ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई। मेहंदी डिजाइन बनाने की प्रतियोगिता मोहिनी में भी सीमा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन दोपहर में दुलारी बाई नामक नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक में कलाकारों ने बड़े ही हलके फुल्के अंदाज में दर्शकों के समक्ष कई सामाजिक विसंगतियों को उजागर किया। नाटक को विद्यार्थियों की भरपूर सराहना प्राप्त हुई। दुलारी बाई एक संगीतमय हास्य नाटक है जिसके अंतर्गत एक अत्यंत ही कंजूस महिला के चरित्र को बखूबी प्रस्तुत किया गया। इंस्पायर 2019 के दूसरे दिन का समापन प्रिया एंड्रयूज और उनके साथियों द्वारा दी गई। संगीतमय प्रस्तुति तथा देश की प्रसिद्ध एंकर करिश्मा तलवार की एंकरिंग के साथ हुई।

लूणकरणसर के विधायक सुमित गोदारा ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। गोदारा ने इस अवसर पर बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा संगीत प्रस्तुति की भरपूर सराहना की। उन्होंने संगीत के शिक्षा में महत्व को भी प्रमुखता से रेखांकित किया। साथ ही विद्यार्थियों को उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

विधायक गोदारा ने इस अवसर पर आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भरपूर सराहना की। विधायक सुमित गोदारा ने संगीत और पुस्तकों को विद्यार्थी की सबसे बड़ी ताकत बताया और प्रत्येक विद्यार्थी को शैक्षणिक और सह शैक्षणिक सभी प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular