Homeबीकानेरबेटियों की पढाई के लिए राज्य सहकारी बैंक से कम ब्याज पर...

बेटियों की पढाई के लिए राज्य सहकारी बैंक से कम ब्याज पर मिलेगा लोन, पढ़े पूरी न्यूज़

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश की आमजनता के आवास के सपने को पूरा करने और बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) एवं उनकी शाखाओं से सबसे कम ब्याज दर पर आवास ऋण उपलब्ध कराएगा। बेटियों की शिक्षा के लिए उठाए गए लोन पर भी छूट देगा।

प्रारंभिक स्तर पर यह सुविधा बीकानेर समेत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में उपलब्ध होगी। इसके लिए शहरों में अपेक्स की शाखाओं पर 27 से 11 दिसम्बर तक ऋण मेला लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं प्रशासक, अपेक्स बैंक नरेशपाल गंगवार ने मंगलवार को बताया कि अपेक्स बैंक एवं उनकी शाखाओं के द्वारा कम दरों पर आवास ऋण एवं अन्य कार्यों के लिए ऋण एकल खिडक़ी सुविधा से उपलब्ध करवाया जाएगा।

ब्याज दर सबसे कम

सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज के पवन  ने बताया कि अपेक्स बैंक एवं उनकी शाखाओं के द्वारा 5 शहरों में आयोजित पखवाड़े में वाणिज्यिक बैंकों एवं निजी बैंकों की तुलना में आवास ऋण बैंक द्वारा अब तक की सबसे कम ब्याज दर 8.20 प्रतिशत फ्लोटिंग पर उपलब्ध कराया जाएगा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा ऋण पर बालिकाओं को 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।

बीकानेर : शहर में चोरों का धमाल, पुलिस ने नहीं दिखा रही कमाल

बीकानेर उपमहापौर चुनाव : भाजपा में भितरघात, मंथन का दौर शुरू, कांग्रेस को…

लोन की प्रोसिसिंग फीस पर भी छूट इस संबंध में अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक इंदरसिंह ने बताया कि आमजन को आवास ऋण के साथ शिक्षा ऋण, वाहन ऋण, उद्यम ऋण, ट्रेडर्स लिमिट सुविधा व व्यक्तिगत ऋण आदि पर पखवाड़े के दौरान वैयक्तिक ऋणों को प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट दी जाएगी।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular