Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : नतीजों पर कल्‍ला की प्रतिक्रिया- फैसला शिरोधार्य, अब मेयर के...

बीकानेर : नतीजों पर कल्‍ला की प्रतिक्रिया- फैसला शिरोधार्य, अब मेयर के इलेक्‍शन में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला ने बीकानेर नगर निगम के चुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का निर्णय शिरोधार्य है।

उन्होंने कहा कि जनता  ने कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी दोनों ही पार्टियों को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है, यद्यपि कांग्रेस अपने लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करते हुए आगामी मेयर के इलेक्शन के लिए अपना पूरा प्रयास करेगी एवं कांग्रेस का यह प्रयास होगा कि मेयर कांग्रेस पार्टी का निर्वाचित हो ताकि बीकानेर जिले का प्रदेश से कड़ी से कड़ी का जुड़ाव हो सके और बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में विकास के कार्यों को नया आयाम दिया जा सके।

उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं अपने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए अपने सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया तथा बीकानेर में शांतिपूर्ण ढंग से नगर निगम के चुनाव की मतदान की प्रक्रिया के पूर्ण होने पर बीकानेर के प्रशासन और यहां के लोगों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

बीकानेर : भाजपा खेमे से मेयर के लिए सामने आए ये प्रमुख नाम…

बीकानेर: 80 वार्डों में प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का रहा यह अंतर, देखें सूची

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!