Saturday, May 4, 2024
Hometrendingबीकानेर : कांग्रेस के जावेद-भाजपा के विनोद के नाम रिकॉर्ड जीत, ये...

बीकानेर : कांग्रेस के जावेद-भाजपा के विनोद के नाम रिकॉर्ड जीत, ये रहे टॉप-10…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव में दो प्रत्‍याशियों ने 2000 से भी ज्‍यादा मतों से जीत दर्ज की है। इसमें सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के जावेद पडिहार ने दर्ज की है। नगर निगम के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष जावेद ने 3027 वोट लेते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रमेश चौहान को 2205 वोटों से हराया है।

इसी तरह भाजपा के विनोद कुमार ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। विनोद ने वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस के अनिल को 2180 वोटों से हराते हुए कुल 3051 वोट हासिल किए। इस तरह विनोद ने सबसे अधिक वोट लेने का भी रिकार्ड बनाया।

इनके अलावा वार्ड नंबर 77 से कांग्रेस के मनोज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिवशंकर को 1592 वोटों से हराया है।

वार्ड नंबर 42 से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मीदेवी ने कांग्रेस की ऋतु और भाजपा की सुषमा बिस्सा को बड़े अंतर से हराया है। उन्‍होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऋतु को 1504 वोटों से हराया है।

वार्ड नंबर 36 से भाजपा की कमल कंवर ने कांग्रेस की किरण कंवरको 1250 वोटों से हराया है।

वार्ड नंबर 72 में भाजपा के सुशील कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनिल पारीक को 1142 वोटों से हराया है।

वार्ड नंबर 59 से भाजपा की सुनीता व्यास ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रेखा जोशी को 1102 वोटों से हराया है। रेखा जोशी को 1118 वोट और निर्दलीय सुधा आचार्य को 820 वोट मिले।

वार्ड नंबर 78 में कांग्रेस की जुलेखा ने निर्दलीय रजियाको 1097 मतों से हराया है।

वार्ड नंबर 75 नंबर में भाजपा की अनामिका ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शारदा को 1069 वोटों से हराया है।

इसी तरह वार्ड नंबर 37 में भाजपा की लक्ष्मी कंवर हाडला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रेखा कंवर को 1034 वोटों से हराया है। लक्ष्‍मीकंवर की यह तीसरी जीत है, इसके अलावा वे एक बार मनोनीत पार्षद भी रह चुकी हैं।

बीकानेर : नतीजों पर कल्‍ला की प्रतिक्रिया- फैसला शिरोधार्य, अब मेयर के इलेक्‍शन में…

बीकानेर: 80 वार्डों में प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का रहा यह अंतर, देखें सूची

बीकानेर : भाजपा खेमे से मेयर के लिए सामने आए ये प्रमुख नाम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular