Saturday, May 18, 2024
Hometrendingनगर‍ निगम के 80 वार्डों की लॉटरी ने उड़ाई कइयों की नींद, कई...

नगर‍ निगम के 80 वार्डों की लॉटरी ने उड़ाई कइयों की नींद, कई जागे भी….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी के बाद चुनाव मैदान में उतरने के इच्‍छुक कई नेताओं की चेहरों की चमक दुगुनी हो गईवहीं कइयों के रूआंसी छा गई। लॉटरी प्रक्रिया से वार्डो का आरक्षण तय हो जाने के बाद जिन लोगों के चेहरों में मायूसी छाई है, उनमें निवर्तमान उप महापौर अशोक आचार्य समेत कई पार्षद शामिल हैजिनके वार्डो की कैटेगरी बदल गई। वहीं कई पार्षद अपने लिये नये वार्डो की टोह लेने को मजबूत हो गये है। खास बात यह है कि पहली बार नगर निगम में 80 वार्ड होंगे ऐसे में अबकी नगर निगम चुनावों में औसत 400 से ज्यादा प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना है

नगर निगम के 80 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को यहां संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर कुमार पाल गौतम व निगम आयुक्त प्रदीप गवांडे की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी से यह तय हुआ कि किस वार्ड में किस जाति वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा। बता दें कि नगर निगम चुनावों में 80 वार्डों के 4 लाख 39 हजार 121 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम के अनुसार इनमें 2 लाख 26 हजार 375 पुरुष तथा 2 लाख 12 हजार 740 महिला और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

वार्ड वार लॉटरी का विवरण इस प्रकार हैं :-

सामान्य वर्ग को 54 वार्ड18 पर महिलाओं का एकाधिकार

निगम चुनाव में आरक्षण की लॉटरी के तहत सामान्य वर्ग के वार्ड तय हो गए हैं। सामान्य वर्ग को आरक्षित कुल 54 वार्डों में 61011131518242627293132343538394044495152535456575860616265666972767980252136671264377328145978502317242 व 47 आरक्षित किए गए हैं। इन 54 वार्डों में 18 वार्ड इस वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। महिलाओं को वार्ड नंबर 252136671264377328145978502317242 व 47 आरक्षित किए गए हैं।

इन 17 वार्डों में लड़ सकेंगे ओबीसी

निगम चुनाव में ओबीसी के लिए 17 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 6 वार्डों पर ओबीसी की महिलाओं को आरक्षण रहेगा। लॉटरी में ओबीसी को 76341756874313020522461955438 नंबर वार्ड मिले हैं। इनमें से 54375411 व 30 नंबर वार्ड ओबीसी की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा।

एससी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड

80 वार्डों में से 9 वार्ड अनुसूचित जाति (एसी वर्ग) के लिए आरक्षित हुए है। जिसमें 9,717733454704816 शामिल है। इन नौ वार्डों में से तीन महिला के लिए आरक्षित हुए हैजिसमें 457016 वार्ड शामिल है

बीजेएस रामपुरिया जैन विधि कॉलेज में ‘फ्रेशर-2019‘ की धूम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular