Friday, May 15, 2026
Hometrendingबदमाश ने बीकानेर से मोबाइल पर दी सिंघाना के व्यापारी को गोली...

बदमाश ने बीकानेर से मोबाइल पर दी सिंघाना के व्यापारी को गोली मारने की धमकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले के लगातार बढ रहे अपराधियों के हौसलों के बीच अब एक ओर संगीन मामला सामने आया है। खबर है कि बीकानेर में रह रहे एक बदमाश ने मोबाइल के जरिये झुंझुनूं जिले के कस्‍बे सिंघाना के नामी कारोबारी मनीष चौधरी को गोली मारने की धमकी दी हैमामला मंथली वसूली से जुड़ा है। इसकी सूचना मिलने के बाद सिंघाना पुलिस ने धमकी देने वाले बदमाश की कॉल डिटेल निकलवा कर उसकी लॉकेशन ट्रेस करवाई तो पता चला कि सुरेन्द्र उर्फ सुक्खा नाम के शख्स ने बीकानेर में जयपुर हाईवे स्थित एक होटल से कॉल करके धमकी दी थी। 

पुलिस ने जांच पड़ताल में पता लगाया कि धमकी देने वाला सुरेन्द्र उर्फ सुक्खा मूलरूप से सिंघाना के मुरादपुर गांव का निवासी हैफिलहाल वह बीकानेर में जयपुर हाइवे पर अपने मामा की होटल में रह रहा है। सिंघाना एसएचओabhay india news  प्रमोद स्वामी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश सुरेंद्र उर्फ सूखा ने मंगलवार रात व्यापारी मनीष चौधरी को फोन किया। सूखा ने व्यापारी से कहा कि तुम सांतडिय़ा के उमेश को मंथली देते हो। उमेश की मंथली बंद करो। सिंघाना में दुकान चलानी है तो सूखा को मंथली देनी होगी। सूखा ने मंथली नहीं देने की बात पर व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी और अंजाम भुगतने को तैयार रहने के लिए कहा। अगली सुबह व्यापारियों को जब इस बात का मालूम चला तब व्यापारी आक्रोशित हो गए। सभी व्यापारी एकत्रित होकर थाने में पहुंचे। पीडि़त व्यापारी मनीष चौधरी ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सौप दीव्यापारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

बीकानेर : लूट के विरोध में व्‍यापारियों ने लगाया जाम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!