Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर लैंड डील केस में आज हो सकती है सुनवाई

बीकानेर लैंड डील केस में आज हो सकती है सुनवाई

AdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर abhayindia.com  कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा पर बीकानेर लैंड डील में चल रहे केस की बुधवार को जोधपुर हाईकोर्ट में अंतिम बहस हो सकती है। 22 अगस्त को इस मामले में जस्टिस जीआर मूलचंदानी के अधीन कोर्ट में सुनवाई हुई थी। 22 अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तारीख तय किया था।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय बीकानेर लैंड डील मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां की गिरफ़्तारी पर रोक लगाई है। 22 अगस्त को इस मामले में जस्टिस जीआर मूलचंदानी के अधीन कोर्ट में सुनवाई हुई थी। यह सुनवाई रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा से जुड़ी स्काई लाईट हॉस्पिटालिटी प्राइवेट लिमिटेड और महेश नागर की याचिका पर हुई थी। तब प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल दीपक रस्तोगी ने इस केस में जल्द सुनवाई की मांग की थी। 22 अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तारीख तय किया था।

यह पूरा मामला बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघा जमीन खरीदफरोख्त से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह जमीन बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापित लोगों को अलॉट की किया जाना थालेकिन इसे गलत तरीके से खरीदा गया। अब इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। वाड्रा की ओर से वकील कुलदीप माथुर ने स्काईलाइट हॉस्पिटालिटी प्राइवेट लिमिटेड और रॉबर्ट वाड्रा मुकदमे में सुनवाई के दौरान अंतिम बहस के लिए अदालत से और समय की मांग की थीलेकिन एएसजी रस्तोगी ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि अंतिम बहस जल्द होनी चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक को भी हटाने की मांग की है। 

हमले की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आतंकी गिरफ्तार 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!