Friday, May 15, 2026
Hometrendingजिला शतरंज प्रतियोगिता : सीनियर वर्ग में बजरंग ने जीता खिताब

जिला शतरंज प्रतियोगिता : सीनियर वर्ग में बजरंग ने जीता खिताब

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नालन्दा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में चल रही बीकानेर जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का खिताब बजरंग लाल प्रजापत ने जीता। इस वर्ग में शेरसिंह दूसरेअमरसिंह तीसरे और शिवशंकर बोहरा चौथे स्थान पर रहे।

जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि जूनियर वर्ग अंडर-19 ग्रुप में राहुल व्यासअंडर-17 में अंशुमान टाक तथा अंडर-15 में गोपाल जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-13 गुप में पार्थ दाधीच व भुवनेश गहलोत ने पहला और दूसराअंडर-11 में हर्षवर्धन स्वामी व मयंक तंबोली ने पहला और दूसराअंडर-9 में कपिला जोशी और मधुरा हर्ष ने पहला और दूसरा तथा अंडर-7 में हर्षवर्धन और दक्ष सिंह ने पहला और दूसरा स्थाना प्राप्त किया।

बोड़ा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष कमल कल्ला थे। भारतीय शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एड. एस. एल. हर्ष ने शतरंज के विभिन्न नियमों के बारे में बताया। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्यशिक्षाविद् राजेश रंगारोटरी मरुधरा के आनंद आचार्यकृष्णचंद्र पुरोहितश्याम नारायण रंगा आदि मौजूद थे। आर्बिटर के रूप में रामकुमारडी. पी. छीपा. वीएन जोशी आदि ने सहयोग दिया। संचालन बुलाकी हर्ष ने किया।

नामी होटल में क्रिकेट सट्टा, तीन सटोरिये गिरफ्तार

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!