Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविभाग मिलने के बाद डॉ. कल्ला ने पानी-बिजली को लेकर कही ये...

विभाग मिलने के बाद डॉ. कल्ला ने पानी-बिजली को लेकर कही ये बड़ी बात…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (जलदाय), भू-जल, कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पहली बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. कल्ला ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए किसानों और आमजन को पानी-बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने की बात कही।

इसके बाद डॉ. कल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऊर्जा और जलदाय विभाग के रूप में उन्हें बहुत चैलेंजिंग डिपार्टमेंट मिले हैं, और मैंंने भी इसे पूरी गंभीरता से लिया है। पानी और बिजली के उत्पादन और वितरण को बढ़ाने के लिए हम पूरी कोशिश करेंगे।

डॉ. कल्ला ने पूर्व की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बिजली के लिए संसाधन बढ़ाए नहीं, लेकिन हमारी कोशिश है हम संसाधन बढ़ाएंगे।, साथ ही बिजली का अपव्यय भी रोकेंगे।

Preparations of International Camel Festivity in Bikaner commences…

मंत्रियों के विभाग वितरण में गहलोत सरकार ने किया ये नवाचार…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!