Thursday, April 18, 2024
Hometrendingमंत्रियों के विभाग वितरण में गहलोत सरकार ने किया ये नवाचार...

मंत्रियों के विभाग वितरण में गहलोत सरकार ने किया ये नवाचार…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान में कैबिनेट के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद बुधवार देर रात दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत 25 मंत्रियों को विभाग बांटे जाने की सूची जारी कर दी गई। सूची के अनुसार तीनों प्रमुख विभाग गृह, वित्त और कार्मिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास ही रखे हैं, जबकि पायलट को पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो प्रदेश में संभवत: यह पहला मौका होगा जब सभी राज्यमंत्रियों के पास किसी न किसी विभाग की स्वतंत्र जिम्मेदारी होगी। अब तक राज्यमंत्रियों में से कुछ को ही स्वतंत्र प्रभार मिलता रहा है। बाकी राज्य मंत्रियों को मातहत बनकर काम करना पड़ता था। इसे सुशासन का नवाचार कहा जा सकता है। इसमें मंत्रियों को स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका मिलेगा।

अशोक गहलोत (कुल 9 विभाग) : गृह, वित्त, कार्मिक, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग

सचिन पायलट (कुल 5 विभाग) : पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी विभाग

बी. डी. कल्ला : ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला-साहित्य-संस्कृति और पुरातत्व।

प्रतापसिंह खाचरियावास : परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग।

शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय।

रघु शर्मा : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क

परसादी लाल : उद्योग एवं राजकीय उपक्रम

मास्टर भंवरलाल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आपदा प्रबंधन

लालचंद कटारिया : कृषि, पशुपालन और मत्स्य

प्रमोद जैन भाया : खान एवं गोपालन

विश्वेंद्र सिंह : पर्यटन एवं देवस्थान विभाग

हरीश चौधरी : राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास

रमेश चंद मीणा : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

उदयलाल आंजना : सहकारिता और इंदिरा गांधी नहर परियोजना

सालेह मोहम्मद : अल्पसंख्यक, वक्फ एवं जनअभियोग निराकरण

गोविंद सिंह डोटासरा : शिक्षा विभाग (प्राथमिक एवं माध्यमिक) (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन और देवस्थान

ममता भूपेश : महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामले और वक्फ

अर्जुन सिंह बामनिया : जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग और राजकीय उपक्रम

भंवरसिंह भाटी : उच्च शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता

सुखराम विश्नोई : वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग

अशोक चांदना : युवा मामले एवं खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग

टीकाराम जूली : श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

भजनलाल जाटव : गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग

राजेंद्र सिंह यादव : आयोजना (जनशक्ति) विभाग (स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार) भाषा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और आपदा प्रबंधन एवं सहायता

डॉ. सुभाष गर्ग : तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क।

Preparations of International Camel Festivity in Bikaner commences…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular