Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगहलोत के सीएम बनने पर बीकानेर में फैंस ने ऐसे मनाई खुशियां

गहलोत के सीएम बनने पर बीकानेर में फैंस ने ऐसे मनाई खुशियां

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को अशोक गहलोत फैन्स क्लब के तत्वावधान में लखोटिया चौक में पटाखे जलाए गए तथा एक-दूसरे के गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई।

क्लब के संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। व्यास ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। कांग्रेस सरकार आमजन की खोई हुई मुस्कान लौटाएगी। पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित ने कहा कि आमजन ने भाजपा की गलत नीतियां से परेशान होकर कांग्रेस पर विश्वास जताया। यह प्रदेश के लिए नए युग की शुरूआत है। होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने कहा कि कांग्रेस छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अब प्रदेश में जनकल्याण के अनेक कार्य हो सकेंगे।

पूर्व पार्षद राजेश भोजक ने कहा कि अशोक गहलोत के नाम पर विश्वास जताकर आलाकमान ने लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की है। अब प्रदेश में बिना भेदभाव विकास कार्य होंगे तथा अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। गौरव व्यास ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं, वृद्धों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए उम्मीद की नई किरण लाई है। गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सकेगा।

इस अवसर पर पूनम चंद व्यास, राजकुमार व्यास, मुकेश रामावत, रवि कलवाणी, हरीश व्यास, करण पुरोहित, राहुल व्यास, कृष्ण बलदेव पुरोहित, पवन व्यास, शुभम उपाध्याय, जेठमल किरायत, रामाशंकर कल्ला तथा रंजन हर्ष, कपिल रत्न श्रीमाली, शत्रुध्न ओझा, रवि कांत ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

…तो इसलिए भी राजस्थान-मध्यप्रदेश में चारों खाने चित हुई भाजपा!

बीकानेर : सरकार बदलते ही शुरू हो गया इस्तीफा का दौर

भाजपाईयों को सबसे ज्यादा पीड़ा दे रही बीकानेर पश्चिम की हार

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!