Saturday, April 25, 2026
Hometrendingचुनाव का उत्साह चरम पर : नतीजों से पहले ही लगा दिया...

चुनाव का उत्साह चरम पर : नतीजों से पहले ही लगा दिया जीत की बधाई का होर्डिंग…

AdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का परिणाम अभी मंगलवार को आने हैं, लेकिन प्रत्याशियों के समर्थकों का उत्साह चरम पर है। जोधपुर शहर में कांग्रेस के एक समर्थक ने शहर में एक बड़ा होर्डिंग लगवाकर जोधपुर में कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों के हजारों मतों से जीत की भविष्यवाणी करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर दी है।

इसकी जानकारी जब निर्वाचन आयोग को मिली तो आधे घंटे में ही इसे हटवा दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मामले की शिकायत मिलने के बाद आचार संहिता उल्लंघन के कारण इसे हटाया गया। अब विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। होर्डिंग लगाने वाले और जिसके नाम से आवंटित है, उसे नोटिस दिया जाएगा।

इधर, दूसरी ओर होर्डिंग लगाने वाले महेश सांखी का कहना है कि उन्हें आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी नहीं थी। जब इस बारे में पता चला तो रातानाड़ा क्षेत्र से हटा दिया गया।

आपको बता दें कि रातानाड़ा क्षेत्र के एक यूनिपोल पर लगाए इस होर्डिंग में सरदारपुरा से अशोक गहलोत, जोधपुर शहर से मनीषा पंवार व सूरसागर से प्रो. अयूब खान के फोटो के साथ सभी के अलग-अलग हजारों मत से विजयी रहने की भविष्यवाणी कर दी गई।

नतीजों से पहले ही सरकार बनाने की कवायद, इस बार बनेंगे दो डिप्टी सीएम?

संभावित नतीजों के मद्देनजर भाजपा ने लिया यह अहम् निर्णय, आज नेता जाएंगे जिलों में…

एडिलेड में 15 साल बाद मिली ऐसी जीत, विराट के नाम एक और कारनामा…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!