Hometrendingनतीजों से पहले ही सरकार बनाने की कवायद, इस बार बनेंगे दो...

नतीजों से पहले ही सरकार बनाने की कवायद, इस बार बनेंगे दो डिप्टी सीएम?

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावनाओं के बाद कांग्रेस पार्टी तो चुनाव नतीजे आने से पहले ही सरकार गठन की कवायद में जुट गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो मतदान समाप्ति के बाद देर रात ही दिल्ली पहुंच गए थे। इधर, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी रविवार को दिल्ली पहुंच गए।

सूत्रों की मानें तो ये तीनों नेता अपने-अपने स्तर पर सीएम के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। हालांकि, तीनों नेताओं की अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई, क्योंकि वे पंजाब के दौरे पर हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि पांच माह बाद होने वाले लोकसभा चुनावों और जातिगत समीकरणों को देखते हुए इस बार कांग्रेस में दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकातों के दौरान भी इस बार दो डिप्टी सीएम बनाने की बात हुई थी। इससे पहले गहलोत सरकार के प्रथम कार्यकाल में भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए थे।

बहरहाल, गहलोत, पायलट और डूडी ने दिल्ली पहुंचकर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की। इन सभी के बीच विधानसभा चुनाव के फीडबैक पर मंथन हुआ।

बीकानेर : युवा-महिला वोटों के आंकड़ों से विश्लेषक छान रहे जीत के समीकरण

…तू डूडी के लिए दुबारा वोट खरीदने आया तो जान से मार डालेंगे

बीकानेर : मतगणना से लेकर ए टू जेड इंतजाम हुए पुख्ता

संभावित नतीजों के मद्देनजर भाजपा ने लिया यह अहम् निर्णय, आज नेता जाएंगे जिलों में…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular