Hometrending...तो आज शाम खुलेगा टिकटों का पिटारा, 150 सीटों पर सहमति

…तो आज शाम खुलेगा टिकटों का पिटारा, 150 सीटों पर सहमति

नई दिल्ली/जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज शाम तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस सूची में करीब 150 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीते तीन दिनों से दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बाद मंगलवार रात प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के घर उम्मीदवारों की पहली सूची पर सहमति बनी है। उनके घर पर पूर्व सीएम और संगठन महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बीच लंबी बातचीत हुई। इसी के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की यह सूची आज शाम तक घोषित करने का रास्ता साफ हुआ है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी परिसर में टिकट दावेदारों-समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही और कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची के इंतजार में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश के नेता टकटकी लगाए रहे, लेकिन रात को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की ओर से बयान आया कि प्रत्याशियों की सूची आज जारी नहीं होगी।

चुनावी सट्टे को सूंघ गया धोखाधड़ी का सांप, ये हैं ताजा हालात…

शंभू-शेखर सकसेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता और साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

पीएम मोदी के राजस्थान आने के कार्यक्रम में बदलाव, अब इस दिन आएंगे…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular