Hometrendingपार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, गौमाताओं की सेवा...

पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, गौमाताओं की सेवा एवं पेड़ लगाने का लिया संकल्प

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सद्भावना संगीत कला केंद्र की ओर से पार्श्वगायक स्व. किशोर कुमार की 97वीं जयंती के अवसर पर महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक गायकों ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाकर कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं का मनोरंजन किया। जिसमें मुख्य गायक इकरामुद्दीन कोहरी, विवेकानंद आर्य, जावेद मिर्जा, रामकिशोर यादव, गिरधर किराडू, सुनील दत्त नागल, डॉ राकेश सारस्वत, इम्तियाज अली, इंजीनियर राजेश सांखला, सिराजुद्दीन खोखर, राजकुमार खड़गावत, सगीर दीन भाटी, भीमसेन राणा, जयप्रकाश राणा, करण सिंह सिसोदिया, ओम कोटनीस, दीपक शर्मा, राधाकृष्णन सोनी, नरेश कुमार, पवन उम्मट, शिवकुमार गोस्वामी, मोहम्मद आरिफ, अकबर भाटी, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी, केशव पारीक आदि गायकों ने गीत प्रस्तुत कर किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान इकरामुद्दीन कोहरी, जावेद मिर्जा, विवेकानंद आर्य एवं डॉ राकेश सारस्वत ने तीन-तीन गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी, कार्यक्रम मुख्य अतिथि भरत प्रकाश श्रीमाली, कार्यक्रम में विशेष मेहमान बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल, विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश भाटी, जयनारायण मारू, सैय्यद अख्तर, राधाकृष्णन सोनी, जय चेतन आदि ने कार्यक्रम के मंच पर हाथ में तख्तियां लेकर शपथ लेते हुए नशा छोड़ने, गौमाताओं की सेवा करने एवं पेड़ पौधों को लगाने का आह्वान किया। इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि आज मेरी मां आसीना कोहरी की भी पुण्यतिथि है, ये कार्यक्रम उनकी भी याद में समर्पित रहा। एक पेड़ मेरी मां के नाम पर लगाने का भी संकल्प लिया है। कार्यक्रम मंच संचालन डॉ राकेश सारस्वत ने किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular