Hometrendingबीकानेर में निजी लैब की मनमानी पर जागा स्‍वास्‍थ्‍य अमला, 4 लैब...

बीकानेर में निजी लैब की मनमानी पर जागा स्‍वास्‍थ्‍य अमला, 4 लैब का औचक निरीक्षण, 1 सीज, 2 में मिली खामियां

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चल रही निजी लैब की मनमानी के बीच अब आखिरकार स्‍वास्‍थ्‍य अमला जाग गया है। निजी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर की 4 निजी लैबों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में मिली खामियां

1. ग्लोबल लैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर

यह लैब अपंजीकृत पाई गई। नियमों के तहत लैब का संचालन तुरंत बंद करवा दिया गया है।

2. आरडी लैब

यहां प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ उपलब्ध नहीं मिला। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के नियमों का उल्लंघन भी पाया गया।

3. विनायक लैब

लैब के पास AERB का लाइसेंस नहीं मिला। इसके अलावा एक्स-रे मशीन की सुरक्षा मानकों में भी खामियां मिलीं।

4. उज्जीवन लैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर

यह लैब सभी मानकों पर खरा उतरी।

आगे की कार्रवाई

CMHO डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण में मिली सभी खामियों की रिपोर्ट तैयार कर *जिला स्तरीय क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट समिति* के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। समिति की अनुशंसा पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. साध ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों और पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular