बीकानेर Abhayindia.com श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी, बीकानेर की ओर से सोसायटी का चौदहवां वार्षिक सम्मान समारोह दो अगस्त को मध्यान्ह 5 बजे श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन, पुरानी जेल रोड़ बीकानेर के ग्राउण्ड फ्लोर हॉल में आयोजित किया गया है।
सचिव प्रेम प्रकाश महेचा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य सम्पत्त देवी पत्नी स्व. सत्यनारायण जसमतिया, कमलादेवी पत्नी स्व. सम्पत्तलाल कट्टा, रतनदेवी पत्नी स्व. रतनलाल बाड़मेरा, केशरीचन्द पुत्र स्व. धनराज मंडोरा, ओमप्रकाश पुत्र स्व. द्वारकादास बाड़मेरा ने 75 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं इनका सम्मान किया जायेगा। संस्था अध्यक्ष ब्रजरतन मंडोरा ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी नन्दकिशोर पुत्र स्व. श्रीगोपाल बाड़मेरा, विशिष्ठ अतिथि सीतादेवी पत्नी स्व. मूलचन्द मंडोरा एवं चाँदमल पुत्र स्व. चम्पालाल बाड़मेरा होंगे।













