Hometrendingभामाशाह ने पत्नी की स्मृति में सरकारी स्‍कूल को भेंट किए अत्‍याधुनिक...

भामाशाह ने पत्नी की स्मृति में सरकारी स्‍कूल को भेंट किए अत्‍याधुनिक इन्‍वर्टर, प्रिंटर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भीनासर निवासी भामाशाह फूलचन्द बैद ने अपनी पत्नी किरण देवी की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेलवे क्रॉसिंग, बंगला नगर बीकानेर में पचहत्तर हजार की लागत से अत्याधुनिक इन्वर्टर एवं प्रिन्टर भेंट किया है। विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की प्रेरणा से भामाशाह फूलचन्द बैद ने विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह सहयोग किया। विद्यालय के वर्तमान स्थल पर स्थानांतरित होने के पश्चात सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ द्वारा अनेक भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय में कक्षा-कक्षों के निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं।

दान सामग्री के हस्तांतरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सोनी ने भामाशाह परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पठन-पाठन का स्तर और ऊंचा उठेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह फूलचन्द बैद एवं उनके परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि किरण देवी बैद की स्मृति में किया गया यह दान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी भामाशाह के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular