बीकानेर Abhayindia.com श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक श्री पूनरासर हनुमानजी धाम में इस वर्ष भी भाद्रपद माह के अवसर पर विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के अनुसार मेला 17 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2026 तक चलेगा। मेले में बाबा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचेंगे। ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर के चारों ओर तीन लाइन में छायादार स्टैंड बनाए जाएंगे ताकि दर्शनार्थियों को धूप से राहत मिले। मेले के दौरान हवा-पानी, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बिजली, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंगलाल पारीक ने बताया कि ट्रस्ट ने पूनरासर सड़क मार्ग को दुरुस्त कराने, अस्थाई शौचालय, अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए जिला व उपखंड प्रशासन को पत्र लिखा है। मेले में भोजन और आवास की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी जो “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर दी जाएगी।













