HometrendingRajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बीकानेर सहित छह संभागों में...

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बीकानेर सहित छह संभागों में आंधी व बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने आज से अगले कुछ दिनों तक आंधी व बारिश की गतिविधियां शुरू होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि व वज्रपात होने की भी संभावना है।

विभाग के अनुसार, दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी व बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश बाड़ी, धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular