









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पूर्व विधायक, मजदूरों के मसीहा लोकनायक मुरलीधर व्यास की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेताजी सुभाष सभा व नटवर लाल व्यास ‘उगाड़ा’ वेलफेयर सोसायाटी के संयुक्त तत्वावधान में सुथारों की बड़ी गुवाड़ स्थित व्यास की मूर्ति का जनसहयोग से रंग रोगन कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वहीं, बीकानेर रेलवे स्टेशन स्थित व्यास की प्रतिमा परिसर के बदहाली को सुधारने के लिए सफाई अभियान रखा गया जिसमें लोगों ने श्रम दान किया।

इसी क्रम में सुबह विधायक जेठानन्द व्यास ने सुथारों की बड़ी गुवाड़ स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर व्यास को सच्चा जन नेता बताया व बीकानेर की जनता के लिए किए उनके संघर्ष को याद किया। विधायक व्यास ने आम जन की भावनाओं को देखते हुए शीघ्र ही मुरलीधर व्यास नगर में व्यास की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ समाजवादी नेता नारायण दास रंगा “शेरे” व साहित्यकार गोविन्द जोशी ने लोकनायक व्यास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। समिति द्वारा शाम को रेलवे स्टेशन स्थित प्रतिमा परिसर की सफाई करने के पश्चात व्यास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। कॉ. गणपत सुथार ने रेल प्रशासन से परिसर की नियमित सफाई रखने व असामाजिक तत्वों के वहां जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्त्ता चौरुलाल सुथार, कन्हैया लाल सुथार, बसंत व्यास, ओम सुथार, कॉ. गणपत लाल सुथार, हर्षा महाराज, राकेश सुथार, पन्नालाल बोड़ा, अनिल पुरोहित, संतोष व्यास, मनोज जोशी, नारायण बाबू, अविनाश व्यास “श्रीधर”, अनिल भादानी, गौतम पुरोहित, सुनील ओझा, श्रीमोहन आचार्य, ललित जोशी, अनुराग पुरोहित, योगेश व्यास, राहुल कुलरिया, आयुष बोड़ा, भास्कर आचार्य, सविता देवी व्यास आदि शामिल रहे।


