Hometrendingभजनलाल सरकार की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकें आज, कई अहम फैसले...

भजनलाल सरकार की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकें आज, कई अहम फैसले होने के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आज बुलाई गई है। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 5 बजे मंत्रिमंडल और 5.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित है।बताया जा रहा है कि इस बैठक में ईंधन बचत के साथ-साथ कई अन्‍य बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

रिपोर्टस की मानें तो प्रदेश में कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर 20 प्रतिशत तक वर्क फ्रॉम होम देने के प्रस्ताव पर इस बैठक में अहम चर्चा होने की संभावना है। सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन फाइल वर्क और अन्य कार्यों के संचालन के लिए अलग मैकेनिज्म तैयार करने पर भी मंथन हो सकता है। इसके अलावा ईंधन की खपत कम करने, तबादलों पर रोक हटाने की मांग पर विचार सहित अन्‍य मुद्दों पर भी बात होगी। आपको बता दें कि इससे पहले इस साल दो कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular