HometrendingBikaner Crime : नकली पुलिसकर्मी बनकर किसान के साथ कर दी ठगी,...

Bikaner Crime : नकली पुलिसकर्मी बनकर किसान के साथ कर दी ठगी, रुपए लेकर हुआ पार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी में एक किसान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। घटनाक्रम के अनुसार, गुरूवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसान की तलाशी करते हुए उसके रुपए पार कर लिए। जब किसान ने पशु आहार के लिए अपने रुपए संभाले तो ठगी का पता चला।

पुलिस के अनुसार, पलाना निवासी किसान राजुराम मंडी से पशु आहार लेने के लिए आया हुआ था। उसके पास इस दौरान 28 हजार रूपए थे। मंडी से निकलकर जब वह थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो एक व्यक्ति बाइक पर उसके पास आया और कहा कि में पुलिसकर्मी हूं। आपके पास जो पैसे है वो नकली है। ऐसे में किसान ने पुलिसकर्मी कहने पर उसके कहे अनुसार उसे पैसे चैक करने के लिए दे दिए। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया तो ठग ने उसकी भी चैकिंग की। जिसके बाद किसान को उसने पैसे वापस देने के नाम पर कागज लपेटकर दे दिए। किसान ने पैसे चैक नहीं किए और जब वह गोगागेट के पास पहुंचा ओर पशुओं के लिए दवा खरीदी तो पेमेंट के समय उसे अपने साथ ठगी का पता चला। सूचना के बाद इसकी जानकारी जैसे ही मंडी के व्यापारियों को मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular