HometrendingRajasthan Weather : प्रचंड लू की चेतावनी के साथ राहत के छींटे...

Rajasthan Weather : प्रचंड लू की चेतावनी के साथ राहत के छींटे गिरने के भी आसार

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में चेतावनी दी गई है कि 22 मई से 4 जून तक अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, 22 और 23 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

विभाग के अनुसार, अगले दो सप्ताह में प्रदेशभर में वर्षा गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।विभाग ने अधिकांश जिलों में लगातार हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की है।

विभाग के अनुसार, 24 से 27 मई के बीच कुछ स्थानों पर सीवियर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह में यह 1 से 3 डिग्री ऊपर रह सकता है। विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और पंजाब क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का असर बना हुआ है, लेकिन राजस्थान में इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular