Thursday, May 14, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आंधी-बारिश, ओलों के बाद अब शुरू होगा हीटवेव का...

Rajasthan Weather : आंधी-बारिश, ओलों के बाद अब शुरू होगा हीटवेव का नया दौर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई हिस्‍सों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की खबरें आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है। जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 68 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 8 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। विभाग के अनुसार, 9 मई से प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!