Hometrendingबीकानेर में जलापूर्ति संकट, घरों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति,...

बीकानेर में जलापूर्ति संकट, घरों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति, कोई सुनवाई नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नहरबंदी के बीच बीकानेर शहर के कई हिस्‍सों में कहीं जलापूर्ति बाधित होने तथा कहीं गंदे पानी की आपूर्ति होने की खबरें आ रहे है। इसी क्रम में पारीक चौक में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति के कारण आमजन परेशान हो रहे हैं। लोगों के अनुसार, पानी की सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी आने से हालात खराब हो रहे हैं। घर-घर में उल्टी, पेटदर्द जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोग महंगे दामों पर टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं।

क्षेत्र के निवासी अशोक जोशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने से रोजमर्रा के काम बाधित हो रहे हैं। इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जोशी ने कहा कि नहरबंदी के चलते पानी सप्‍लाई में कटौती की बात तो समझ में आती है लेकिन गंदे पानी की आपूर्ति होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में कई जगहों पर पानी के लीकेज हो गए हैं जिन्‍हें दुरूस्‍त नहीं करने से एक ओर पानी की बर्बादी हो रही है वहीं, दूसरी ओर इसकी किल्‍लत भी झेलनी पड़ रही है। उन्‍होंने बताया कि विभाग को चाहिए कि वह अपनी पानी की लाइनों का ठीक से रखरखाव करें तथा सीवरेज के लीकेज को भी दुरूस्‍त करें ताकि स्‍वच्‍छ पानी की आपूर्ति हो सके। उन्‍होंने कहा कि प्रशासन ने यदि अगले चौबीस घंटे के दौरान पानी की समस्‍या का समाधान नहीं किया तो हम विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular