








बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में राजस्थान स्टेट एलाइड एण्ड हैल्थकेयर कौसिल व राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पैरामेडिकल कोर्सेज के डिप्लोमा द्वितीय वर्ष सत्र 2023-24 DRT, DOTT. DMLT DECGT.DCLL.BRT के छात्र / छात्राओं के लिये दिनांक 16.05.2026 से 06.06.2026 तक व प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 DRT, DOTT, DMLT DECGT, DCLT, BRT के लिये दिनांक 09.06.2026 से 30.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
नोडल ऑफिसर (पैरामेडिकल कोर्स) डॉ. योगिता सोनी के अनुसार, उक्त ग्रीष्मावकाश के दौरान पेरामेडिकल कोर्सेज कार्यालय सभी शैक्षणिक गतिविधियों व कार्यालय की अन्य गतिविधियों के लिए खुला रहेगा। सभी छात्र / छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि अवकाश की अवधि समाप्त होते ही अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करावें।


