Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Police Action : चेन स्‍नेचिंग के आरोपी की तलाश के लिए...

Bikaner Police Action : चेन स्‍नेचिंग के आरोपी की तलाश के लिए दो सौ कैमरे खंगाले, 48 घंटे में दबोचा,

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजवंश सर्किल पर हुई चेन स्‍नेचिंग की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने 48 घंटे की भाग-दौड़ के बाद गली नंबर 8, रामपुरा बस्ती, मुक्ताप्रसाद निवासी 31 वर्षीय करणसिंह सोढ़ा पुत्र युधिष्ठिर सिंह सोढ़ा को दबोच लिया।

थानाप्रभारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार 17 अप्रैल की शाम आईटीआई सर्किल (राजवंश सर्किल) के पास से गुजर रही स्कूटी सवार युवती के गले से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चेन छीनकर फरार हो गया। इसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच सब इंस्पेटर लक्ष्मण सिंह सुथार को दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से आरोपी युवक को धर दबोचा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!