Hometrendingउपनिवेशन क्षेत्र के किसानों को राहत : शेष किश्तें एक मुश्त जमा...

उपनिवेशन क्षेत्र के किसानों को राहत : शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में मिलेगी 100% छूट

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में जारी अधिसूचना के तहत राज्य सरकार द्वारा उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहर बंद नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि पेटे शेष रही बकाया किस्तों की राशि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि में एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।

उपनिवेशन आयुक्त नवनीत कुमार ने समस्त उपनिवेशन तहसीलदारों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक आवंटी/बाकीदार राज्य सरकार द्वारा दी जा रही इस ब्याज माफी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular