Friday, May 15, 2026
Hometrendingडॉ. करणी सिंह स्टेडियम के दिन फिरेंगे, 4 करोड़ के विकास कार्य करवाने...

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के दिन फिरेंगे, 4 करोड़ के विकास कार्य करवाने की तैयारी, कलेक्‍टर ने की समीक्षा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलेक्टर एवं जिला क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में विकास कार्यों के निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष एवं आयुक्त नगर निगम मयंक मनीष ने बताया कि बैडमिंटन हॉल मरम्मत एवं अन्य विकास कार्यों की 40 लाख की निविदा की गई है। इसके कार्य प्रगति पर हैं।

इसके अतिरिक्त बास्केटबॉल कोर्ट, वुशू एरिना, पिकलबॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट एरिना, क्रिकेट पिच एरिना, फुटबॉल ग्राउंड नवीनीकरण, एथलेटिक्स ट्रैक नवीनीकरण, स्क्वैश कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया जारी है।

बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा स्टेडियम के चारों ओर पैदल एवं साइकिल पथ के निर्माण की निविदा प्रक्रियाधीन है, जिसकी अनुमानित लागत 1.10 करोड़ रुपये है। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि साइकिल पथ के बीच के क्षेत्र में ईओआई के माध्यम से पौधारोपण कर उसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निगम द्वारा स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई की जा रही है तथा 18 सीसीटीवी कैमरे एवं 12 सुरक्षा गार्ड्स की व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टर ने हाल ही में उद्घाटित जिम हॉल का निरीक्षण कर उसके प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष, अधीक्षण अभियंता चिराग गोयल, लेखाधिकारी अशोक माली, आरएसआरडीसी की अधिशासी अभियंता शिल्पा कच्छावा, बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नवीन मीणा एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी किशनगोपाल पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!