Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के केडर रिव्यू पदों के आदेश जारी,...

शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के केडर रिव्यू पदों के आदेश जारी, पदोन्नतियों का खुला रास्ता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com माध्यमिक शिक्षा में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों का पुनर्गठन के तहत् पदों का आवंटन/प्रत्याहरण पदवार, मदवार, कार्यालय वार एवं शालावार करने के आदेश शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के अथक प्रयासों उच्च स्तरीय वार्ताएं में बनी सहमति से संभव हुआ।

कमल नारायण आचार्य, प्रदेशाध्यक्ष एवं मदनमोहन व्यास प्रदेश संस्थापक ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक एवं अतिरिक्त शिक्षा निदेशक को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इससे विभाग में रूकि हुई पदौन्तियां प्रारंभ होगी तथा कर्मचारियों साथियों को संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (तीनों पद राजपत्रित है), सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक आदि उच्च स्तरीय पदों पर कार्य करने के अवसर के साथ ही वित्तीय लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि इससे विभाग की प्रशासनिक दक्षता में गुणात्मक सुधार होगा। पदों में वृद्धि से पदोन्नत होने वाले सभी साथियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आचार्य ने शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक से पुरजोर मांग की है कि निदेशालय स्तर पर संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर एवं जिला – मंडल स्तरों पर कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर 1/4/2017 से रिव्यू एवं 2025-26 की नियमित डीपीसी की तिथि तत्काल निर्धारित कर पदोन्नति की कार्यवाही हो साथ ही कनिष्ठ सहायक 1986 आनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया से पदस्थापन सहित अन्य लंबित मांगों का निस्तारण भी 31/3/2026 से पहले किया जावे ताकि कोई भी पात्र कर्मचारी वांछित लाभों से वंचित नहीं रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!