








बीकानेर Abhayindia.com हिन्दू नवसंवत्सर के अवसर पर अबकी बार बीकानेर में 19 मार्च 2026 को हिन्दू धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यह धर्मयात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग एम.एम. ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जूनागढ़ पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा स्वागत, तिलक एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। धर्मयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं, मातृशक्ति तथा विभिन्न समाजों की सहभागिता रहेगी। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियां और धार्मिक वातावरण के साथ यह आयोजन पूरे शहर में आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का संदेश देगा।
धर्मयात्रा को लेकर आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में गणेश बोथरा ने बताया कि समिति की ओर से बीकानेर महानगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष का स्वागत करें, घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।


