Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Police Action : 1 किलो 955 ग्राम अफीम के साथ तस्‍कर...

Bikaner Police Action : 1 किलो 955 ग्राम अफीम के साथ तस्‍कर गिरफ्त में, नेटवर्क का होगा खुलासा!

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 955 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में उपयोग ली जा रही गाडी (कैम्पर) भी जब्त की है।

पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, रेंज बीकानेर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।

कार्यवाही विवरण : बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना हंदा के समन्वय से पुलिस थाना हंदा थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ (अफीम) तस्कर आरोपी भरतलाल पुत्र मूलाराम आचार्य उम्र 21 साल निवासी भोमअखेसिंह की ढ़ाणी पुलिस थाना हंदा जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 955 ग्राम अफीम मय गाडी केम्पर बिना नम्बरी (नई) जब्त की गई।

कार्रवाई में शामिल टीम

संदीप पूनियां प्रभारी RST, इमीचन्द SHO पुलिस थाना हंदा मय टीम, एएसआई विमलेश कुमार, कांस्‍टेबल बाबुलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, सीताराम, सुखजोत, सुनील का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार, उक्त प्रकरण में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान कर अवैध मादक पदार्थ (अफीम तस्करी के सम्बन्ध में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!